इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सेंट्रल जेल इंदौर में गीता जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने की।
डॉ. निशा जोशी ने श्रीमद्भगवद्गीता के चयनित श्लोक बंदियों व जेल स्टाफ को सुनाए और उनके सरल अर्थ समझाए। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान मन और जीवन को सकारात्मक दिशा देता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेल डीजी डॉ. वरुण कपूर और उनकी धर्मपत्नी सौम्या कपूर उपस्थित रहे। डॉ. कपूर ने कहा कि गीता का संदेश अनुशासन, आत्मचिंतन और मानसिक संतुलन का मार्ग दिखाता है, जो बंदियों के जीवन-सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की जेलों में मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बंदियों और स्टाफ ने सहभागिता की और गीता के उपदेशों से प्रेरित होकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।
#khabarsatyagrah#indore#news#indorenews
