Oplus_131072
धार जिले में पेयजल समस्या और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब विरोध के दौरान फोड़ा जाने वाला मटका नगर परिषद के सीएमओ तक पहुंचने के बजाय बीच-बचाव कर रहे एक पुलिसकर्मी के सिर पर फूट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता रहे थे। हालांकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।
