वाहन गुजरते ही तेज आवाज से परेशान लोग, बोले- मजाक नहीं, हादसे का कारण बन सकता है मेनहोल
खबर सत्याग्रह | इंदौरदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इन दिनों एक सड़क का मेनहोल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सड़क पर वाहन गुजरते ही मेनहोल के ढक्कन से तेज आवाज आती है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोग इसे मजाकिया अंदाज में “म्यूजिकल रोड” और “म्यूजिकल मैनहोल” का नाम दे रहे हैं। इस तरह की सड़क और मेनहोल से जुड़े वीडियो हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहे हैं। हालांकि स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यह सिर्फ हंसी-मजाक का विषय नहीं है। लगातार आवाज आने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई तो यह किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकता है।रहवासियों ने संबंधित विभाग से मेनहोल के ढक्कन की जल्द मरम्मत कराने और सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटना की आशंका भी खत्म हो।आपके इलाके में भी ऐसी सड़क या मेनहोल है? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
