इंदौर। शहर के महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बालक एक बुजुर्ग के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोगों में आक्रोश है।वायरल वीडियो के बाद वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
