इंदौर। गणेश उत्सव के अब अंतिम दो दिन शेष हैं और इसके साथ ही इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती नजर आ रही है। बुधवार को मंदिर में अब तक के दिनों की तुलना में अधिक श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे।गणेश उत्सव के अंतिम दिनों में भक्तों में भगवान गणेश के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।इसी दौरान खबर सत्याग्रह की ओर से दिव्यांशु परमार ने खजराना गणेश मंदिर के पुजारी उमेश भट्ट से विशेष बातचीत की। बातचीत में गणेश उत्सव के दौरान मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालुओं और भक्तों की आस्था को लेकर चर्चा की गई।उत्सव के अभी दो दिन शेष हैं। ऐसे में अंतिम दिनों में खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। खासतौर पर अंतिम दिन मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।गणेश उत्सव के अंतिम दौर में खजराना गणेश मंदिर में बढ़ती भीड़ इंदौर में भगवान गणेश के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और उत्साह को दर्शा रही है।
