इंदौर। गणेश उत्सव के 10वें दिन बुधवार को इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में आस्था का विशाल जनसैलाब देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। बुधवार को करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने खजराना गणेश के दर्शन किए।गणेश उत्सव के 10वें दिन श्रद्धालुओं में भगवान गणेश के प्रति गहरी आस्था और उत्साह नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तों की भीड़ से भरा रहा। श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर अपनी श्रद्धा अर्पित करते नजर आए।इसी दौरान खबर सत्याग्रह की ओर से दिव्यांशु परमार ने खजराना गणेश मंदिर के पुजारी सुमित भट्ट से विशेष बातचीत की। बातचीत में गणेश उत्सव के दौरान मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालुओं और भक्तों की आस्था को लेकर चर्चा की गई।गणेश उत्सव के 10वें दिन खजराना गणेश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने एक बार फिर इंदौर में गणेशोत्सव की भव्यता और भक्तों की आस्था का दृश्य सामने रखा।
