200 टन वजनी सुलज़र वेसल वैक्यूम बॉयलर को बेल्जियम से समुद्री रास्ते से ओडिशा के पारादीप पोर्ट लाया गया। इसके बाद 308 पहियों वाले विशेष ट्रॉलर से ओडिशा, झारखंड और बिहार होते हुए यह चंदौली, उत्तर प्रदेश पहुंचा है।बताया जा रहा है कि यह उपकरण बलरामपुर चीनी मिल के एथेनॉल/बायोप्लास्टिक प्लांट के लिए है। फिलहाल ट्रॉलर जगदीशसराय/कटशिला के पास बताया जा रहा है और वाराणसी होते हुए बलरामपुर की ओर बढ़ रहा है। भारी-भरकम वाहन की आवाजाही के लिए मंजूरियों और सुरक्षा जांच के चलते इसकी रफ्तार करीब 10 से 20 किलोमीटर प्रतिदिन बताई जा रही है।
