इंदौर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। नगर निगम के MIC सदस्य एवं प्रभारी विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग जीतू यादव (जाटव) ने अपने प्रभार वाले विभाग से आवश्यक साधन-संसाधन उपलब्ध करवाते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचकर नगर निगम की टीम और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं में सहभागिता की।उन्होंने गणपति प्रतिमाओं के सम्मानपूर्वक और व्यवस्थित विसर्जन के लिए निगम टीम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
