Oplus_131072
MIG थाना प्रभारी सीबी सिंह ने लोगों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
इंदौर के LIG चौराहे पर बुधवार को यातायात जागरूकता अभियान के तहत अनोखी “ट्रैफिक पाठशाला” लगाई गई। इस अभियान का नेतृत्व MIG थाना प्रभारी सीबी सिंह ने किया, जहां वाहन चालकों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने की समझाइश दी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को मौके पर रोककर उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स भी दिए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी जागरूक रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
