आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में कुल 8 आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपियों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के मुख्य बाजार से पैदल जुलूस के रूप में ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
