Oplus_131072
इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 स्थित कॉफी बीन्स के पास शनिवार रात करीब 10:30 बजे विवाद के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया। सूत्रों के अनुसार, एक युवती को लेकर उसकी मां और युवती के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और युवक समेत मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बीच भी हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते लात-घूंसे और लाठियां चलने लगीं।मारपीट के दौरान मौके पर करीब 50 से 70 लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की बीट टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक विवाद खत्म हो चुका था और वहां मौजूद कुछ युवक मौके से भाग गए थे। फिलहाल मारपीट में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है और विवाद की वास्तविक वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।लसूड़िया थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने खबर सत्याग्रह को बताया कि फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। घटना से जुड़ा वीडियो आम नागरिक द्वारा खबर सत्याग्रह को उपलब्ध कराया गया है।
