ईरान-इजराइल युद्ध के बीच सुरक्षा कारणों से दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया, जिससे हजारों यात्री फंस गए हैं। इनमें इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित कई भारतीय भी शामिल हैं। फ्लाइट्स रद्द होने से एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है और अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग प्रभावित हुआ है। सोशल मीडिया पर यात्रियों की भीड़ और अव्यवस्था के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। यात्रियों को अगले आदेश तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करने को कहा गया है।
