उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हाईवे पर एक टैंकर पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क पर गिरे कथित ‘देसी घी’ को लोग बाल्टियों और बर्तनों में भरते नजर आ रहे हैं।वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे ‘आपदा में अवसर’ बता रहे हैं तो कुछ सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में असली देसी घी टैंकर में कहां से और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था?हालांकि, अभी तक उपलब्ध विश्वसनीय रिपोर्टों से यह पुष्टि नहीं हुई है कि टैंकर में वास्तव में शुद्ध देसी घी ही था। इसलिए वायरल वीडियो के आधार पर इसे ‘देसी घी’ बताना फिलहाल दावा ही माना जाना चाहिए।
