इंदौर। आगामी जल संकट की आशंका को देखते हुए लिम्बोदी क्षेत्र के रहवासियों ने वार्ड क्रमांक 77 स्थित बिलावली तालाब को नर्मदा जल से जल्द भरने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान रहवासियों ने नगर निगम और महापौर को अपनी मांगों से अवगत कराते हुए तालाब को नर्मदा नदी से जोड़ने की मांग की। रहवासियों का कहना है कि समय रहते कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में क्षेत्र में जल संकट न हो। उन्होंने इसे जनहित और जल संरक्षण से जुड़ा मुद्दा बताया।
