इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड के बाद कांग्रेस सेवादल ने बड़ा आयोजन किया। कार्यकर्ता 25 से ज्यादा मृतकों के अस्थि कलश हरिद्वार लेकर जाएंगे। भागीरथपुरा में अस्थि कलश रखकर पूजन किया गया, जहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित कई कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कुछ देर में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। करीब 20 पीड़ित परिवारों सहित 55 लोगों का जत्था इंदौर–प्रयागराज ट्रेन से हरिद्वार के लिए रवाना होगा।
