इंदौर। शहर में एक बार फिर चलती कार में खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है। इस बार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो एक ऐसे वाहन से जुड़ा बताया जा रहा है, जिस पर ‘मंडल अध्यक्ष’ लिखा हुआ है। वीडियो में कई युवक कार के अंदर और बाहर दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से कुछ कार की खिड़कियों से बाहर लटककर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि यह वीडियो रोहित घाटे नाम के युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी के रूप में शेयर किया गया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में इंदौर बायपास इलाके में कई कारों के साथ रैली जैसा माहौल भी दिखाई देता है।चलती कार में युवकों द्वारा किए जा रहे खतरनाक स्टंट से सड़क हादसे की आशंका बनी हुई थी। इस घटना के सामने आने के बाद शहर में रोड सेफ्टी और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
