उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में एक बार फिर बुलडोजर गरजा है. उज्जैन विकास प्राधिकरण ने लीज नियमों का उल्लंघन करने पर मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 मकान, रेस्ट हाउस, होटल को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की. कार्रवाई के दौरान विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते भारी पुलिस बल तैनात रहा. मौके पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ भी मौजूद रहे. यह कार्राई महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार नीलकण्ड द्वार के पास से शुरू की गई.
