मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह झांसी सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने परमपूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सद्गुरु के सान्निध्य में कुछ समय बिताया और धार्मिक अनुष्ठान में भी सहभागिता की।गुरु और शिष्य के इस भावपूर्ण मिलन का दृश्य श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक बना। बताया जा रहा है कि सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज इन दिनों झांसी सर्किट हाउस में प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह आध्यात्मिक रहा, जहां उन्होंने सद्गुरु का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
