इंदौर। शहर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नशे में धुत एक सिरफिरे युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते एक इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक सीधे बिल्डिंग के पीछे स्थित बैकलाइन में जाकर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही जूनी इंदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।• किराएदार युवती से मिलने पहुंचा था युवकप्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सिंधी कॉलोनी की गली नंबर 4 की है। बताया जा रहा है कि युवक जिस युवती के चक्कर में वहां पहुंचा था, वह मूल रूप से कहीं और की निवासी है और यहां किराए से कमरा लेकर रह रही है। युवती शहर के एवीपी (AVP) अस्पताल में नौकरी करती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आवेश में आकर युवक ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।• पुलिस कर रही है मामले की जांचजूनी इंदौर थाना पुलिस के अनुसार, युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे तत्काल प्राइवेट कार की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस युवती और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
