{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित निरंजनपुर-देवास नाका इलाके में करीब 300 करोड़ रुपए की बेशकीमती जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। अभिनेत्री रेमन कक्कड़ की शिकायत पर पुलिस ने शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, निपानिया क्षेत्र के सर्वे नंबर 414 की लगभग 2.131 हेक्टेयर जमीन रेमन कक्कड़ के परिवार के नाम दर्ज है। आरोप है कि सूरज रजक ने इस जमीन पर शराब दुकान खोलने के लिए करीब 6000 वर्गफीट जमीन किराए पर मांगी थी। परिवार द्वारा मना किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया।शिकायत में बताया गया है कि 3 अप्रैल को कुछ लोगों ने जमीन पर खंभे गाड़कर कब्जा करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए प्रयास को रुकवाया। शुरुआत में कार्रवाई नहीं होने पर मामला मुख्य सचिव तक पहुंचा, जिसके बाद देर रात लसूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 329(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।परिजनों का कहना है कि यह जमीन उनके पिता द्वारा वर्ष 1964 में खरीदी गई थी और पूरी तरह वैध है। उनका आरोप है कि जमीन नहीं देने पर आरोपी द्वारा दबाव बनाते हुए बाहुबल का प्रयोग कर कब्जा करने का प्रयास किया गया।मुख्य सड़क पर स्थित होने के कारण इस जमीन की कीमत लगभग 300 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
