इंदौर। भगवान श्रीराम के परम भक्त और अंजनी पुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर संस्था जय गोपाला द्वारा शहर में भव्य हनुमान रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जय गोपाला चौराहा (मौनी बाबा आश्रम, नरवल) से प्रारंभ होकर मरीमाता चौराहा तक धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई।रथ यात्रा में भगवान श्रीराम दरबार, भोलेनाथ और हनुमान जी की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर संत श्री बालक दास जी महाराज, भाजपा नेता मोहन सेंगर, विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक सुधर्शन गुप्ता, पार्षद जवाहर यादव, पूर्व पार्षद भंवर चौहान, पार्षद संध्या राधा किशन जायसवाल, पार्षद शिवम केके यादव, हाईकोर्ट बार अध्यक्ष मनीष यादव, एडवोकेट सुनील गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन), अखिल भारतीय यादव महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं सत्यशोधक समाज अंतरराष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष सतीश यादव ‘काका’, एडवोकेट जितेंद यादव, श्याम यादव, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।संस्था जय गोपाला के नेतृत्व में शाम 6 बजे प्रारंभ हुई यह रथ यात्रा देर रात मरीमाता चौराहा पहुंचकर सम्पन्न हुई। आयोजन में अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
