इंदौर में कांग्रेस के भीतर एक मामला सामने आया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड 21 के पार्षद चिंटू चौकसे ने कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख पर वंदे मातरम नहीं गाने को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से शिकायत की है। मामला फिलहाल संगठन स्तर पर विचाराधीन है।
