श्री राजपूत करणी सेना के इंदौर नगर उपाध्यक्ष अभिराज सिंह तवर ने कर्मचारियों को तिलक लगाकर कलावा बांधा
इंदौर। हाल ही में Lenskart से जुड़े विवाद को लेकर विरोध दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता स्टोर पहुंचे, जहां कर्मचारियों को तिलक लगाया गया और उनके हाथों में कलावा बांधा गया। इस घटनाक्रम के बाद आस्था और कार्यस्थल के नियमों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।श्री राजपूत करणी सेना ( टीम अनुराग प्रताप सिंह राघव) के नगर उपाध्यक्ष अभिराज सिंह तवर ने कहा कि आस्था व्यक्ति की पहचान का अहम हिस्सा है और इसे “ऑप्शनल” नहीं माना जा सकता। उन्होंने कार्यस्थलों पर सभी धर्मों के लिए समान सम्मान और स्पष्ट नियम बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।यह मामला अब ‘न्यूट्रेलिटी’ और ‘इंक्लूसिविटी’ के मायनों को लेकर बहस का विषय बन गया है। फिलहाल, संतुलन बनाए रखते हुए सभी आस्थाओं के सम्मान की जरूरत पर चर्चा जारी है।
