इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का औपचारिक दौरा हो तो सरकारी प्रोटोकॉल के तहत उनका सम्मान और स्वागत होना आम बात है, लेकिन अनौपचारिक दौरे में भी सीएम के स्वागत के लिए सक्रिय रहने वाले परदेशीपुरा क्षेत्र के युवा नेता अमन यादव उर्फ ‘चानू नेता’ इन दिनों चर्चा में हैं।दरअसल, चार दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैन समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे थे। सीएम का दौरा प्रोटोकॉल के तहत था। जैसे ही इसकी जानकारी अमन यादव (चानू नेता) को मिली, वे अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुंच गए।मुख्यमंत्री के प्रति उनका यह उत्साह अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, सीएम का स्वागत करना अपने आप में कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन लगातार सक्रियता और मुख्यमंत्री के करीब अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश को भविष्य की सियासी संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।अब देखना दिलचस्प होगा कि चानू नेता की यह सक्रियता आने वाले समय में उनकी राजनीतिक पारी को क्या नया मुकाम देती है।
