इंदौर/देपालपुर।स्वच्छता जोड़ी अभियान के तहत देपालपुर नगर परिषद अब सुंदर और स्वच्छ शहर के रूप में उभरता नजर आ रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को देपालपुर का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्लाअपर आयुक्त प्रखर सिंह सहित निगम अधिकारी देपालपुर नगर परिषद अध्यक्ष स्थानीय पार्षद ओर आबादी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे मौजूद रहे।महापौर ने प्रमुख मार्गों, बाजार और आवासीय क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सफाई व्यवस्था और नालियों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ऑन-ग्राउंड टीम के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरआरआर (Reduce, Reuse, Recycle) गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया और नागरिकों से संवाद कर उनकी राय जानी। महापौर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड और पूर्व में उपयोग की गई साइट का भी निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति की तुलना की। साथ ही लिगेसी वेस्ट रिमेडियल कार्यों और कचरा प्रोसेसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। ग्रामीण चौपाल के रूप में आयोजित संवाद में सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से चर्चा कर स्वच्छता की प्रगति पर सुझाव लिए गए तथा सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।देपालपुर की मंडी का निरीक्षण करते हुए महापौर ने इसे और अधिक व्यवस्थित, आकर्षक और कलरफुल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इंदौर की तर्ज पर एकरूपता के साथ साइन बोर्ड और व्यवस्थाएं विकसित करने की बात कही।निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्थानीय दुकानदारों से मालवी में संवाद करते हुए सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। दुकानदारों ने बताया कि नियमित सफाई हो रही है और अब वे प्लास्टिक के बजाय कागज के पैकेट और पुड़िया का उपयोग कर रहे हैं। कचरा भी नियमित रूप से कचरा गाड़ी में दिया जा रहा है।महापौर ने झाड़ू बनाने वाली एक बुजुर्ग महिला से भी बातचीत की, जिसमें महिला ने सफाई व्यवस्था में सुधार की सराहना की। वहीं बावड़ी का निरीक्षण कर महापौर ने संतोष जताया। वर्षों पुरानी यह बावड़ी अब साफ-सुथरे जल स्रोत के रूप में विकसित हो चुकी है। शहर में वॉल पेंटिंग के माध्यम से भी स्वच्छता संदेश दिए जा रहे हैं।इस दौरान आरआरआर सेंटर का उद्घाटन भी किया गया। महापौर ने नागरिकों से अपील की कि अनुपयोगी वस्तुएं, जिन्हें पुन: उपयोग में लाया जा सकता है, वे सेंटर पर जमा करें। राजस्थानी रवासियों ने इस बात में खुशी जाहिर की की शहर में आवारा पशुओं पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं पालतू पशु है जो अपने-अपने बाड़ी में रहते हैं जिससे शहर में गंदगी और गोबर की समस्या भी नहीं हो रही है। चुनाव के रुझानों पर दी प्रतिक्रियापुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह संयोग का विषय है कि जिस दिन इस स्वच्छता जोड़ी की घोषणा हुई थी और हम पहली बार यहां का दौरा करने आए थे तो बिहार के परिणाम आए थे और बहुमत के साथ बिहार में भाजपा की सरकार बन गई थी और इस बार जब एक के बदलते हुए स्वरूप में दिखाई दे रहा है बदले स्वरूप में दिखाई दे रहा है शहर तप पश्चिम बंगाल के रिजल्ट सामने आ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि देपालपुर या दौरा पश्चिम बंगाल में भारतीय पार्टी की सरकार बनाएगा जो रुझान आ रहे हैं वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ रहे हैं और पश्चिम बंगाल में कमल खिलकर एक नया इतिहास रचेगाअंत में महापौर ने नागरिकों से स्वच्छता सर्वेक्षण में अधिक से अधिक फीडबैक देने की अपील की और कहा कि शहर की रैंकिंग में नागरिकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।




