Oplus_131072
इंदौर सर्राफा एसोसिएशन की सख्ती का दिखा असर, बाजार में बढ़ी सुरक्षा
इंदौर सर्राफा एसोसिएशन की लगातार शिकायतों और सख्ती के बाद पुलिस प्रशासन एवं सराफा थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सराफा बाजार में सक्रिय अवैध दलालों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस दिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों का सराफा बाजार में जुलूस निकाला। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा और बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने राहत की सांस ली और इसे बाजार की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया।बताया जा रहा है कि लंबे समय से सराफा बाजार में अवैध दलाली, संदिग्ध गतिविधियों और व्यापारियों को परेशान करने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाया।व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से बाजार में भय का माहौल खत्म होगा और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।
