filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 48;
बीवीजी कंपनी पर वेतन कटौती और सीएसओ रविंद्र मालवीय को हटाने की मांग
इंदौर के एमवाय अस्पताल में बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए बीवीजी कंपनी के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने कंपनी पर वेतन में मनमानी कटौती करने के आरोप लगाए। प्रदर्शन में शामिल सिक्योरिटी गार्ड्स और ड्यूटी इंचार्ज का कहना था कि उन्हें तय वेतन नहीं दिया जा रहा और बिना किसी स्पष्ट कारण सैलरी में कटौती की जा रही है।कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही बीवीजी कंपनी लंबे समय से कर्मचारियों के साथ मनमानी कर रही है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रदर्शन के लिए पहुंचे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एमवाय अस्पताल के सीएसओ रविंद्र मालवीय के खिलाफ भी नारेबाजी की। गार्ड्स का कहना है कि वे रविंद्र मालवीय के व्यवहार से परेशान हैं और उन्हें पद से हटाया जाए। कर्मचारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
