{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

उत्तर प्रदेश में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम, आकाशीय बिजली और हादसों की वजह से अब तक 45 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।प्रयागराज में शाम के समय आए तेज तूफान और बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जमकर तबाही मचाई। अलग-अलग हादसों में 17 लोगों की जान चली गई। प्रशासन के अनुसार हंडिया में 7, फूलपुर में 4, सोरांव में 3 और मेजा में 2 लोगों की मौत हुई है। कई जगह पेड़ गिरने, मकान ढहने और बिजली के खंभे टूटने की घटनाएं सामने आई हैं।तेज हवाओं के चलते सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे सड़क पर गिर गए, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ और लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जिलों में कच्चे मकानों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है।प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।






