Oplus_131072
खवासा चौकी क्षेत्र में बीच सड़क पर दबंगई, घटना का वीडियो वायरल
झाबुआ जिले के खवासा चौकी क्षेत्र अंतर्गत 8-लेन मार्ग पर दबंगई और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीच सड़क पर एक परिवार के साथ कुछ युवकों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खवासा निवासी एक परिवार निजी कार्य से कहीं जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने परिवार को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने खुलेआम दबंगई दिखाते हुए परिवार के साथ अभद्रता और हाथापाई की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी काफी देर तक हंगामा करते रहे।घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। खवासा चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विवाद के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
