Oplus_131072
इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। घटना के बाद पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।DCP जोन-2 अमन सिंह राठौर ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी पहलुओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।गौरतलब है कि गुरुवार रात लसूड़िया क्षेत्र में बदमाशों ने अभयेंद्र सिंह तोमर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमले में उन्हें चार गोलियां लगी थीं, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है| यह खबर प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। पुलिस जांच के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।
