
इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में जूनियर डॉक्टर अमन पटेल की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में अब रिश्तों में तनाव का एंगल सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि निजी संबंधों में चल रही परेशानियों के कारण अमन पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थे।परिवार के मुताबिक, कॉलेज की एक छात्रा से उनका लंबे समय से संबंध था और दोनों भविष्य को लेकर गंभीर थे। हाल के दिनों में दोनों के बीच बातचीत और रिश्तों में दूरी बढ़ने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान कथित तौर पर “जो करना है कर लो” जैसी बात कही गई थी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कॉल रिकॉर्ड समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
