Oplus_131072
ग्वालियर से शिवपुरी की ओर जा रही एक स्लीपर बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में आग लगते ही चालक और परिचालक ने यात्रियों को तत्काल नीचे उतारा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर खाक हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
