filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 50;
इंदौर। छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को जन अधिकार यात्रा निकालकर सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित व्यापारियों और रहवासियों की समस्याओं को उठाते हुए कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के व्यापारियों और रहवासियों को 60 फीट सड़क चौड़ीकरण का भरोसा दिया गया था, लेकिन कार्रवाई के दौरान 80 फीट तक बर्बरतापूर्वक तोड़फोड़ की गई। उन्होंने कहा कि इससे कई परिवारों और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।कांग्रेस ने मांग की कि प्रभावित परिवारों और व्यापारियों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा भविष्य में क्षेत्र में होने वाले निर्माण और विकास कार्यों के नक्शे 60 फीट सड़क की सीमा को आधार बनाकर ही स्वीकृत किए जाएं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित लोगों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।जन अधिकार यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, व्यापारी और स्थानीय रहवासी मौजूद रहे। यात्रा के माध्यम से प्रशासन से प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करने और सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने की मांग की गई।
