आरटीओ चेकिंग से बचने के लिए एक डंपर चालक ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया, जिससे एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि चालक ने पहले डंपर को रॉन्ग साइड दौड़ाया और जब पीछा किए जाने की आशंका हुई तो उसने सड़क पर पूरा पत्थरों का लोड खाली कर दिया। अचानक सड़क पर पत्थर फैल जाने से यातायात प्रभावित हुआ और दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग को साफ कर यातायात बहाल कराया। मामले में चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घटना ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सप्रेस हाईवे की है।
