इंदौर के राजवाड़ा पर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बड़ा हादसा हो गया। प्रधानमंत्री बस सेवा की इलेक्ट्रिक बस के ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी। हादसे में चार लोग चपेट में आए, जिनमें एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं।
बस आगे जाकर एक ऑटो और दुकान के बाहर लगे काउंटर से टकराकर रुकी। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।
