इंदौर। भंवरकुआं इलाके में लगे एक काले पर्दे पर “कुछ बड़ा होने वाला है” लिखे होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैल गईं। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच में सामने आया कि पर्दा किसी घटना की तैयारी नहीं, बल्कि एक नए कैफे के उद्घाटन से पहले किया गया पब्लिसिटी स्टंट था। पुलिस के मुताबिक नीमच निवासी कैफे संचालक ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह पर्दा लगाया था। पुलिस ने मौके से पर्दा हटवाया, संचालक को चेतावनी दी और मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू की।
