इंदौर। क्राइम ब्रांच ने एमआर-4 रोड स्थित भैरव बाबा मंदिर तिराहे से एक युवक को 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है।पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर को गश्त के दौरान टीम ने संदिग्ध अवस्था में खड़े चमन सिसोदिया (40), निवासी एरोड्रम, को हिरासत में लिया। उसकी टीवीएस जुपिटर स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने पर 12 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है।आरोपी गाड़ी धोने का काम करता है। उसके खिलाफ पहले भी एरोड्रम थाने में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हो चुकी है। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर ब्राउन शुगर के सप्लायर के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
