इंदौर। गांधीनगर थाना क्षेत्र की गोधा एस्टेट टाउनशिप के गेट पर हुई फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने SIT गठित की है। बदमाश ने टाउनशिप के गेट पर 4 से 6 राउंड फायर किए थे, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में चौकीदार और कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच विवाद के साथ ही टाउनशिप के कारोबारी को पूर्व में मिली धमकी के एंगल से भी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी गैंग की संलिप्तता के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया की निगरानी में SIT सभी पहलुओं की जांच कर रही है।बाइट: राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर
