इंदौर के पलासिया इलाके में 55 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी बंटी उर्फ संदीप नागर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम करीब 5 बजे साकेत चौराहे स्थित अपने कार्यालय में वे फंदे से लटके मिले। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से बाद में एमवाय अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पलासिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसीपी नीति दंडोतिया के मुताबिक, प्राथमिक जांच में फांसी लगाने की बात सामने आई है। पुलिस परिवार से घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। बंटी नागर रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे और कई टाउनशिप व कॉलोनियों के विस्तार के काम से जुड़े रहे हैं। आत्महत्या के कारणों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
