Oplus_131072
उत्तराखंड पुलिस के SOG जवान गिरीश भट्ट की जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यायाम करते समय उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान के निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच की जा रही है।
