{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय बलराम कुशवाहा ने कथित रूप से अपनी पत्नी रविता (30), 10 वर्षीय पुत्र आरव और 8 वर्षीय पुत्री बेवू की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब सुबह दूध देने पहुंचा दूधिया घर आया। घर के भीतर चारों ओर खून फैला देख उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव के मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान उनकी बेटी ने नृत्य किया था, जिससे उसका पति नाराज हो गया था। उनका कहना है कि इसी बात को लेकर वह पहले भी रविता के साथ मारपीट करता था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।
