1इंदौर के प्रतिष्ठित क्लबों में शामिल यशवंत क्लब के रविवार को हुए चुनाव में उलटफेर हो गया। पांच हजार से अधिक सदस्यों वाले इस क्लब के अध्यक्ष पद के जितेंद्र जैन चुन गए। उन्होंने पम्मी छाबड़ा को 65 वोटों से हरा दिया। वहीं, विजय कस्तुरी ने अतुल सेठ को 43 वोट से हराकर सचिव पद पर जीत पाई। टीम हैप्पी वाईसी ने तगड़ी जीत हासिल की। टीम के अध्यक्ष व सचिव के अलावा सहसचिव तेजवीर जुनेजा और कोषाध्यक्ष रूपल एम पारेख चुने गए हैं। जीतू जैन की पैनल ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी, जो अंतिम राउंड तक कायम रही।
