नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर एमआईडीसी बाईपास पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से सीधे नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सीसीटीवी फुटेज में ट्रक फ्लाईओवर पर नियंत्रण खोता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद वह रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सड़क पर गिर जाता है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग व पुलिस तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की स्थिति और हादसे में किसी अन्य के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
