Oplus_131072
री-क्रिएशन के दौरान भागने की कोशिश नाकाम, दो आरोपियों को भीड़ ने पकड़कर पीटा
खबर सत्याग्रह | रुद्रपुरउत्तराखंड के रुद्रपुर में 19 वर्षीय युवती से कथित गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, क्राइम सीन री-क्रिएशन के दौरान दो आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। मामले की जांच जारी है।
