Oplus_131072
इंदौर (रवि यादव)। गुरु पूर्णिमा महोत्सव में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। युवराज उस्ताद परमपूज्य श्री दत्ता महाराज की शरण में पहुंचे और उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य समारोह में गुरु पूजन, सत्संग और महाप्रसाद का आयोजन हुआ। इसी दौरान युवराज उस्ताद ने गुरुदेव का आशीर्वाद लेकर आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया। यह पल समारोह के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे गुरु के प्रति समर्पण और आस्था का भावपूर्ण उदाहरण माना।
