Oplus_131072
इंदौर बर्फानी धाम क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। आईएमए की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को निगम की टीम ने हटाया। कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी और अमला मौके पर मौजूद रहा। अवैध निर्माण हटाने के साथ ही क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माणों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
