उज्जैन में नागपंचमी के पावन अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के पट खुलने से पहले ही आधी रात से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। सुबह करीब 4 बजे तक बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच चुके थे।साल में केवल नागपंचमी के दिन खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने कतारों में खड़े होकर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।नागपंचमी और सावन के पावन संयोग के चलते उज्जैन में धार्मिक माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और पुलिस की टीम भी मुस्तैद नजर आई।
