बारां। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कहा कि भारत माता भारतीयों के लिए साक्षात मां हैं और ‘वंदे मातरम्’ उनकी वंदना का गीत है। उन्होंने कहा कि भारत की धरती पर ‘वंदे मातरम्’ का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।चौहान ने यह बात राजस्थान के बारां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रभावना का प्रतीक है। उनके इस बयान के बाद राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा फिर तेज हो गई है।गौरतलब है कि 2026 में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक चर्चा हुई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसके गायन और सम्मान को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बहस देखने को मिली।
