टांडा रोड से वडोदरा के लिए दौड़ी पहली नियमित मेमू ट्रेन, एमपी-गुजरात की कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

धार। आजादी के बाद पहली बार धार लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल में नियमित यात्री रेल सेवा शुरू हुई। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा से टांडा रोड–प्रतापनगर वडोदरा के बीच चलने वाली 12 कोच की मेमू ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ किया। टांडा रोड स्टेशन पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन के रवाना होते ही क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला।ग्रामीणों में दिखा उत्साहट्रेन के शुभारंभ के दौरान स्टेशन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में वंदे मातरम् की प्रस्तुति हुई। प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के दौरान लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। लंबे समय से रेल सुविधा का इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों ने इसे विकास की बड़ी सौगात बताया।एमपी-गुजरात की कनेक्टिविटी होगी मजबूतटांडा रोड से वडोदरा तक रेल सेवा शुरू होने से मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों का गुजरात से सीधा संपर्क आसान होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों को परिवहन और व्यापारियों को नए बाजार मिलने की उम्मीद है। वडोदरा, छोटा उदयपुर, अलीराजपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।माल परिवहन को भी मिलेगा बढ़ावाटांडा रोड से प्रतापनगर के बीच भविष्य में मालगाड़ियां चलाने का प्रस्ताव है। इससे क्षेत्र में कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। रेल संपर्क बेहतर होने से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।कई बड़ी रेल परियोजनाओं को मिली सौगातकार्यक्रम के दौरान जोबट–टांडा रोड नई रेल लाइन का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा वडोदरा–रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन, मियागाम–करजन–चोरंदा–मालसर गेज परिवर्तन तथा विश्वामित्री–डभोई दोहरीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। करीब 30,700 करोड़ रुपये की लागत से बने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को भी राष्ट्र को समर्पित किया गया।सावित्री ठाकुर ने कहा—विकास के नए द्वार खुलेंगेकेंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि टांडा रोड से शुरू हुई पहली मेमू ट्रेन आदिवासी अंचल के विकास की नई शुरुआत है। रेल सुविधा से किसानों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच संपर्क और मजबूत होगा।कार्यक्रम में ये रहे मौजूदकार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक नीना विक्रम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा, भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
