इंदौर के सुखलिया चौराहा स्थित टेंपो स्टैंड के पास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे गणेशोत्सव के दौरान लगाया गया अवैध होर्डिंग का गेट अचानक गिरकर हाईटेंशन लाइन पर जा अटका। गेट गिरने के बाद हाईटेंशन लाइन में 2 से 3 बार शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आई है।
घटना का वीडियो एक आम नागरिक द्वारा खबर सत्याग्रह को भेजा गया है। वीडियो में होर्डिंग का गेट हाईटेंशन लाइन पर अटका हुआ दिखाई दे रहा है। आम नागरिक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गेट गिरने के बाद लाइन में कई बार शॉर्ट सर्किट हुआ।
गेट किस वजह से गिरा, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
